Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»पहली बारिश ने में डूबी दिल्ली, सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन, जगह-जगह जलभराव से परेशान लोग
    राज्य

    पहली बारिश ने में डूबी दिल्ली, सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन, जगह-जगह जलभराव से परेशान लोग

    By June 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पहली बारिश ने में डूबी दिल्ली, सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन, जगह-जगह जलभराव से परेशान लोग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली में मानसूनी बारिश की शुरुआत जोरदार हुई है। सवेरे से दिल्ली-एनसीआर में हो रही जोरदार बारिश ने सड़कों को पानी से भर दिया है। लोग वाहनों के साथ बारिश में फंसे हैं। कई जगहों पर कारें पानी में डूबी दिख रही हैं। दिल्ली में लगातार बारिश के कारण गंभीर जलजमाव के बीच मयूर विहार इलाके में सड़क पर भारी जाम लग गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के घर में भी पानी घुस गया है। भारी बारिश के कारण समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव के आवास के बाहर का इलाका जलमग्न हो गया। राम गोपाल यादव को उनकी गाड़ी तक दो लोगों द्वारा उठाकर पहुंचाया गया। रामगोपाल यादव ने कहा, एनडीएमसी तैयार नहीं रहता है, इस बार काफी देर से बारिश हुई है लेकिन फिर भी नाले साफ नहीं किए गए। इस इलाके में अधिकतर मंत्री, केंद्रीय मंत्री व सांसदों के आवास हैं। गृह राज्य मंत्री भी हैं जिनके अंतर्गत एनडीएमसी आता है। स्थिति ऐसी है कि हमें बाहर निकलने के लिए दूसरों का सहारा लेना पड़ा।" दिल्ली में भारी बारिश के बाद कनॉट प्लेस इलाके में जलजमाव के कारण यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जोरदार बारिश ने सड़कों से लेकर घरों तक को पानी से लबालब भर दिया है। कई जगह जलभराव से लोग जहां-तहां फंस गए हैं। कई जगहों पर आलम यह है कि कारें पानी में डूबी गईं, जिससे लोग हलाकान हैं। वहीं बारिश के चलते दिल्ली के एक्यूआई में बड़ा सुधार भी देखने को मिला है। अधिकांश जगहों पर औसतन एक्यूआई 50 के आंकड़े के आसपास है, जबकि कुछ जगहों पर 50 से भी कम रिकॉर्ड हुआ। सीपीसीबी द्वारा जारी आंकडों के अनुसार, दिल्ली में सुबह 11 बजे तक अशोक विहार में एक्यूआई 56 रिकॉर्ड किया गया। आईजीआई एयरपोर्ट (टर्मिनल-3) में 46, आईटीओ में 53, लोधी रोड में 57 रिकॉर्ड हुआ। दिल्ली में हो रही जोरदार बारिश ने कई लोगों को सड़कों पर तो मुसीबत में डाल ही दिया है, कई इलाकों में घरों में पानी भर गया है। खबर है कि साउथ एक्स पार्ट 1 के कई घरों में बारिश का पानी भर गया है।  मौसम विभाग ने तीन जुलाई तक के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि शनिवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। ऐसे में सप्ताहांत में बारिश से तापमान में 34 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन में दिल्ली से मानसून टकराने की संभावना जताई है। 

    दिल्ली में सड़कों पर जगह-जगह लगा जाम

    दिल्ली में लगातार बारिश के कारण गंभीर जलजमाव के बीच मयूर विहार इलाके में सड़क पर भारी जाम लग गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह से अन्य रास्तों का भी हाल है। दिल्ली में भारी बारिश के बाद कनॉट प्लेस इलाके में जलजमाव के कारण यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी से लेकर राहगीर सब बारिश से बिगड़े हालात के चलते हलाकान हैं। दिल्ली मेट्रो के द्वारा दी जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश के कारण यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश/निकास बंद है। साथ ही, दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन से टर्मिनल 1-आईजीआई हवाई अड्डे तक शटल सेवा निलंबित कर दी गई है। अन्य सभी लाइनों पर सेवा सामान्य। दिल्ली के ज्वाला हेरी मार्केट के सामने एक पेड़ गिरने के कारण ज्वाला हेरी मार्केट से मादीपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित है। पूर्वी दिल्ली व नोएडा को नई दिल्ली से जोड़ने वाली प्रगति मैदान टनल में बड़े पैमाने पर  पानी भर गया है। इस कारण टनल को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है और टनल के दोनों तरफ बड़े पैमाने पर जाम लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि पानी टनल में पानी सुबह 6 से ही भरना शुरू हो गया था।  उसके बाद वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। पुलिस अधिकारी में पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी पानी को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्रीमती कुसुम सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

    February 18, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय से आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

    February 18, 2026

    सुप्रिया से प्रेरणा लेकर युवाओं को अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए: मुख्यमंत्री श्री साय

    February 18, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय से छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात, 80 वॉ महा- अधिवेशन का दिया न्यौता

    February 18, 2026

    पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल कोल विद्रोह के महानायक वीर बुधु भगत की 234 वीं जयंती पर आयोजित समारोह में हुए शामिल

    February 18, 2026

    नल से जल ने बदली गांव की तस्वीर, दीपा की जिन्दगी में आई खुशहाली

    February 18, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्रीमती कुसुम सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

    February 18, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय से आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

    February 18, 2026

    सुप्रिया से प्रेरणा लेकर युवाओं को अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए: मुख्यमंत्री श्री साय

    February 18, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय से छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात, 80 वॉ महा- अधिवेशन का दिया न्यौता

    February 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.