Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»देश»तमिलनाडु में अवैध देशी शराब में मिला घातक मेथनॉल, इसी ने लीं 29 जानें
    देश

    तमिलनाडु में अवैध देशी शराब में मिला घातक मेथनॉल, इसी ने लीं 29 जानें

    By June 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तमिलनाडु में अवैध देशी शराब में मिला घातक मेथनॉल, इसी ने लीं 29 जानें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    तमिलनाडु के कल्लाकुरिचि जिले में कथित तौर पर अवैध देशी शराब पीने से करीब 100 लोग लोग बीमार पड़ गए। देखते ही देखते लोगों की मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया। पहले पांच फिर 10 मौतों की खबर आई। गुरुवार सुबह तक 29 लोग जहरीली शराब की भेंट चढ़ गए थे। अभी 60 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं और जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। सरकार की ओर से बताया गया कि इस सिलसिले में 49 वर्षीय अवैध शराब विक्रेता के. कन्नुकुट्टी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से जब्त की गई करीब 200 लीटर अवैध शराब की जांच में सामने आया कि उसमें घातक 'मेथनॉल' मौजूद था। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने जनहानि पर दुख व्यक्त किया और चिंता व्यक्त की। राज्यपाल रवि ने राजभवन के आधिकारिक सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि कल्लाकुरिची में अवैध शराब पीने से लोगों की मौत की खबर से गहरा दुख हुआ। कई और पीड़ित गंभीर हालत में हैं और जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और अस्पतालों में भर्ती लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं। सीएम स्टालिन ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में मौतों पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इसे रोकने में विफल रहने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने लोगों द्वारा जानकारी साझा करने पर ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया।
     

    सीबी-सीआईडी जांच का आदेश

    मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस घटना की सीबी-सीआईडी जांच का आदेश दिया है। सरकार ने घटना के बाद कल्लाकुरिची के जिलाधिकारी श्रवण कुमार जातावथ का तबादला कर दिया, जबकि पुलिस अधीक्षक समय सिंह मीणा को निलंबित कर दिया है। नौ अन्य पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है, जिनमें कल्लाकुरिचि जिले की मद्यनिषेध शाखा के भी पुलिसकर्मी शामिल हैं।

    अभी भी कई बीमार, अस्पताल में भर्ती

    सरकार के मुताबिक, 20 से अधिक लोगों को को कल्लाकुरिचि मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जिन्होंने उल्टी आने और पेटदर्द होने की शिकायत की थी। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की जांच के आधार पर संदेह है कि उन्होंने अवैध शराब यानी ताड़ी पी होगी। उनमें जी प्रवीण कुमार (26), डी सुरेश(40), के शेकर (59) और दो अन्य की जान चली गई। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। इसके अलावा कम से कम 18 लोगों को विशेष उपचार के लिए पुडुचेरी जिपमर अस्पताल और छह अन्य को सलेम सरकारी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी गई। कल्लाकुरिची सरकारी अस्पताल में 12 एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। सीएम स्टालिन ने प्रभावित परिवारों को सभी सहायता प्रदान करने के लिए वरिष्ठ मंत्रियों ईवी वेलु और मा सुब्रमण्यम को कल्लाकुरिची भेजा। एमएस प्रशांत को कल्लाकुरिची जिले का नया जिलाधिकारी और रजत चतुर्वेदी को नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

    Related Posts

    नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शामिल हुए पीएम मादी देखें लाइव…..

    April 13, 2026

    बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

    April 7, 2026

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    गुजरात की धरती पर बस्तर का सम्मान — एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिखाया विकास का नया मॉडल

    October 31, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    दलहन मिशन और नेचुॅरल फॉरमिंग मिशन का 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री मोदी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ

    October 10, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियन बनाने वाली संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि

    April 18, 2026

    वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री देवांगन 102 लाख रूपए की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    April 18, 2026

    विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन

    April 18, 2026

    पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल रायपुर की बड़ी उपलब्धि: सिकल सेल डायग्नोस्टिक किट राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित होगी

    April 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.