Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»खेल»आज होगी सुपर-8 की शुरुआत, अमेरिका के खिलाफ द. अफ्रीका के बल्लेबाजों पर रहेगी नजर
    खेल

    आज होगी सुपर-8 की शुरुआत, अमेरिका के खिलाफ द. अफ्रीका के बल्लेबाजों पर रहेगी नजर

    By June 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज होगी सुपर-8 की शुरुआत, अमेरिका के खिलाफ द. अफ्रीका के बल्लेबाजों पर रहेगी नजर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एंटीगुआ ।    ग्रुप चरण समाप्त होने के बाद आज से सुपर-8 की शुरुआत हो रही है। पहला मुकाबला मेजबान अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से नॉर्थ साउंड के सेंट विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। यह टी20 विश्व कप 2024 का 41वां मुकाबला है जिसमें दक्षिण अफ्रीका अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, अमेरिका को लीग स्टेज पर चार मैचों में दो जीत मिली हैं। 

    द. अफ्रीका के शीर्ष क्रम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

    दक्षिण अफ्रीका के विश्व स्तरीय बल्लेबाज बुधवार को टी20 विश्व कप के अपने शुरुआती सुपर आठ मैच में आत्मविश्वास से भरे अमेरिका के खिलाफ अपनी ताकत दिखाने उतरेंगे तो टीम के पास गलती करने की कोई गुंजाइश नहीं होगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है और उसके गेंदबाजों ने सभी चार मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। न्यूयॉर्क के चुनौतीपूर्ण विकेट पर तीन मैच और किंग्सटाउन में एक मैच खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने एक बार भी 120 रन के आंकड़े को पार नहीं किया है। हालांकि उनका बल्लेबाजी प्रदर्शन उस टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है। 

    टीम में क्विंटन डिकॉक, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर जैसे कुछ तूफानी बल्लेबाज हैं, लेकिन वह अब तक अपने बल्ले से जलवा बिखेरने में नाकाम रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका का शीर्ष क्रम जिसमें डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स और कप्तान एडेन मार्कराम जैसे बल्लेबाज शामिल हैं, उन पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा।

    नॉर्त्जे बरपा रहे कहर

    दक्षिण अफ्रीका अपने पिछले मैच में नेपाल के खिलाफ सिर्फ एक रन से जीता था और गत चैंपियन इंग्लैंड तथा मेजबान वेस्टइंडीज की मौजूदगी वाले ग्रुप दो में होने के कारण वह अमेरिका को हल्के में नहीं ले सकता। टीम सुपर आठ चरण में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी चिंता एनरिक नॉर्त्जे की खराब फॉर्म थी लेकिन इस स्टार तेज गेंदबाज ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन किया और अभी नौ विकेट लेकर टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। नॉर्त्जे ने अपने साथी तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन के साथ मजबूत जोड़ी बनाई है जबकि मार्को यानसेन और कागिसो रबादा भी अमेरिका के अनुभवहीन बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए तैयार होंगे।

    उलटफेर कर सकती है अमेरिका

    सह मेजबान अमेरिका की टीम में आठ भारतीय, दो पाकिस्तानी, एक वेस्टइंडीज, एक न्यूजीलैंड, एक दक्षिण अफ्रीकी और एक नीदरलैंड का खिलाड़ी शामिल है और टीम टूर्नामेंट में पदार्पण करते हुए सुपर आठ में जगह बनाकर उत्साह से लबरेज हैं। टीम ने आक्रामक क्रिकेट खेला है। अमेरिका की नजरें कप्तान मोनांक पटेल की फिटनेस पर होगी जो भारत के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे और हल्की चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ भी उन्हें नहीं खेलना था। लीग चरण में पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को हराने के बाद अमेरिका एक और उलटफेर करने के लिए तैयार होगा। हालांकि यह आसान नहीं होगा लेकिन अमेरिका की टीम चुनौती के लिए तैयार होगी।

    दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

    अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), स्टीवन टेलर, एंड्रीज गौस, आरोन जोन्स, नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, शैडली वान शल्कविक, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान।

    दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान),  ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, मार्को यानसेन, ओटनील बार्टमैन, एनरिक नॉर्त्जे, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी।

    Related Posts

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने छोड़ा विशेष प्रोटोकॉल वाहन

    May 13, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास निर्माण तेजी से पूरा कराने लगी जनचौपाल

    May 13, 2026

    सुशासन तिहार में मिली राहत : समाधान शिविर में बना आयुष्मान कार्ड

    May 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.