Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»विदेश»हज यात्रा पर गर्मी का कहर जारी, 17 लोगों ने गंवाई जान; सऊदी अरब ने जारी की चेतावनी…
    विदेश

    हज यात्रा पर गर्मी का कहर जारी, 17 लोगों ने गंवाई जान; सऊदी अरब ने जारी की चेतावनी…

    By June 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हज यात्रा पर गर्मी का कहर जारी, 17 लोगों ने गंवाई जान; सऊदी अरब ने जारी की चेतावनी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भीषण गर्मी का कहर केवल भारत में ही जारी नहीं है बल्कि दुनिया के कई देशों में इसका असर देखने को मिल रहा है।

    इस्लाम के पवित्र शहर मक्का में हज यात्रा शुरू हो चुकी  है। सऊदी अरब ने सोमवार यानि आज के लिए तापमान में अत्याधिक वृद्धि होने की चेतावनी जारी की है।

    हज यात्रा को इस्लाम में सबसे पवित्र माना जाता है, जिसके लगातार दुनिया भर से लोगों का आना लगा हुआ है। बढ़ती हुई गर्मी का आलम यह है कि हज की यात्रा पर आए जार्डन के 14 लोगों की लू लगने के कारण मौत हो गई है जबकि 17 अन्य लोग लापता है।

    मक्का-मदीना में तापमान सबसे ज्यादा
    दुनिया की सबसे ज्यादा भीड़ वाली धार्मिक जगहों में से एक मक्का में तापमान अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचता नजर आ रहा है, सऊदी मौसम विभाग के अनुसार इन जगहों पर तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है।

    सऊदी के स्वास्थ्य विभाग ने एडवायजरी जारी करते हुए कहा कि पाक जगहों पर तापमान अपने उच्चतम स्तर पर है, ऐसे में हम अल्लाह के मेहमानों से कहना चाहेंगे कि वे अपने आप को ढ़ंके रहे और सीधे धूप में आने से जितना हो सके उतना बचें।

    ईरान और सेनेगल के यात्रियों की भी हुई मौत
    ईरान ने अपने पांच नागरिकों की मौत की पुष्टि की है लेकिन उन्होंने मौत का कारण नहीं बताया है। वहीं अफ्रीकी देश सेनेगल के विदेश मंत्रालय ने भी अपने तीन नागरिकों की मौत की पुष्टि की है।

    सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अभी तक 2,764 हीट स्ट्रोक के मामले आए हैं, मंत्रालय ने कहा कि हमनें एडवायजरी जारी की है और हम लोगों से अपील करेंगे कि वह सीधे सूरज के संपर्क में आने से बचें, और दोपहर के समय कम से कम बाहर निकलें, निकलना भी है तो साथ में छाता रखें और ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ का सेवन करें। गर्मी से बचाव ही इसका सबसे बड़ा इलाज है।

    इस साल 18 लाख से ज्यादा लोगों ने की हज यात्रा 
    जितनी ज्यादा गर्मी सऊदी अरब में पड़ रही है, उतने ही ज्यादा लोग हज यात्रा के लिए मक्का मदीना पहुंच रहे हैं। सऊदी सरकार के मुताबिक दुनियाभर से करीब 18 लाख से ज्यादा हज यात्री हज के लिए मक्का मदीना पहुंचे हैं।

    सऊदी सरकार को उम्मीद है कि अभी यह संख्या 20 लाख तक पहुंचेगी। दरअसल कोरोना महामारी के दौरान हज यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, इसलिए लोगों की भीड़ और ज्यादा है।

    पिछली साल हज में गई थी 240 लोगों की जान 
    2023 में करीब 18 लाख लोग हज यात्रा करने के लिए सऊदी अरब पहुंचे थे। इस यात्रा में सऊदी सरकार के मुताबिक 240 हज यात्रियों की जान चली गई थी।

    मरने वाले ज्यादातर हाजी इंडोनेशिया के थे। उनकी मौत का कारण सामने नहीं आया था। सऊदी अरब सरकार के मुताबिक पिछली साल हज में गर्मी से होने वाली बीमारियों के करीब दस हजार मामले सामने आए थे जिसमें से करीब 10 प्रतिशत मामले हीटस्ट्रोक के थे।

    The post हज यात्रा पर गर्मी का कहर जारी, 17 लोगों ने गंवाई जान; सऊदी अरब ने जारी की चेतावनी… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर तैयार कर रही हैं हर्बल गुलाल बिहान दीदियां

    February 18, 2026

    जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 18, 2026

    राज्यपाल श्री रमेन डेका से राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष श्री चौरड़िया ने की सौजन्य भेंट

    February 18, 2026

    मुख्यमंत्री ने ‘विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा’ का किया शुभारंभ

    February 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.