Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार ट्रेन से सफर बिलासपुर आएंगे तोखन साहू
    छत्तीसगढ़

    केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार ट्रेन से सफर बिलासपुर आएंगे तोखन साहू

    By June 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार ट्रेन से सफर बिलासपुर आएंगे तोखन साहू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

    बिलासपुर लोकसभा सीट से पहली बार जीत हासिल कर केंद्रीय राज्यमंत्री बनने वाले सांसद तोखन साहू सोमवार यानी आज ट्रेन में सफर करेंगे। उनके साथ डिप्टी CM अरुण साव सहित भाजपा नेता भी बिलासपुर आएंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शहर आगमन पर समर्थक और कार्यकर्ता जगह-जगह आतिशबाजी कर स्वागत कर अभिनंदन करेंगे।

    केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद सांसद तोखन साहू का रायपुर आगमन हुआ था, तब भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही दुर्ग-भिलाई और राजनांदगांव में भी उनका अभिनंदन कर स्वागत किया गया।

    बिलासपुर में जगह-जगह होगा स्वागत
    केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का जगह-जगह स्वागत करने की तैयारी की गई है। रेलवे स्टेशन के साथ ही जिला साहू समाज तितली चौक पर स्वागत करेगा। इसी तरह तारबाहर चौक, सीएमडी चौक, वीआर प्लाजा, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक, विधायक अमर अग्रवाल के निवास राजेंद्र नगर, नेहरू चौक सहित जगह-जगह स्वागत की तैयारी की जा रही है।

    इसके बाद तिलक नगर स्थित श्रीराम मंदिर में उनका अभिनंदन समारोह होगा। फिर केंद्रीय राज्यमंत्री साहू भाजपा कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक लेंगे।

    ट्रेन में सफर करेंगे केंद्रीय राज्यमंत्री साहू और डिप्टी सीएम साव
    साल 2018 के विधानसभा चुनाव में राज्य की सत्ता से बेदखली और वर्ष 2023 के चुनाव में वापसी के बाद भाजपा ने प्रदेश की राजनीति में एक नई परंपरा की शुरुआत की है। राज्य की सत्ता पर काबिज होने के बाद भाजपा ने प्रदेश भर में आभार रैली निकाली थी।

    इसमें विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों, मंडल से लेकर इकाई स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को अनिवार्य किया था। इस रैली के बहाने सरकार में वापसी का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया गया। इसी तर्ज पर अब लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने पर रैली का आयोजन किया गया है।

    इस रैली में शामिल होने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरूण साव सहित भाजपा नेता सोमवार को दोपहर रायपुर से बिलासपुर तक इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर करेंगे और ट्रेन से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इस दौरान विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह ,सुशांत शुक्ला, भूपेन्द्र सवन्नी, रजनीश कुमार सिंह जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत उपस्थित रहेंगे।

    Related Posts

    पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री श्री साय

    February 17, 2026

    सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा

    February 17, 2026

    दृष्टि दिव्यांगता पर संकल्प की जीत: आत्मनिर्भरता की मिसाल बने श्री अभिनंदन, अब गढ़ रहे नई प्रतिभाओं का भविष्य

    February 17, 2026

    मुख्यमंत्री ने परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास और सफलता का संदेश

    February 17, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात……

    February 17, 2026

    पोड़ी में विकास को मिली नई रफ्तार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ₹126 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

    February 17, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री श्री साय

    February 17, 2026

    सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा

    February 17, 2026

    दृष्टि दिव्यांगता पर संकल्प की जीत: आत्मनिर्भरता की मिसाल बने श्री अभिनंदन, अब गढ़ रहे नई प्रतिभाओं का भविष्य

    February 17, 2026

    मुख्यमंत्री ने परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास और सफलता का संदेश

    February 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.