Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-रायगढ़ में डांस टीचर ने परेशान होकर दी थी जान, एकतरफा प्यार कर युवक बना रहा था शादी का दबाव
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-रायगढ़ में डांस टीचर ने परेशान होकर दी थी जान, एकतरफा प्यार कर युवक बना रहा था शादी का दबाव

    By June 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-रायगढ़ में डांस टीचर ने परेशान होकर दी थी जान, एकतरफा प्यार कर युवक बना रहा था शादी का दबाव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायगढ़.

    चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में डांस टीचर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में आरोपी फरार चला रहा था। पुलिस ने आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाले फरार आरोपी को ओडिसा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी उसे एकतरफा प्यार करता था। जानकारी के अनुसार एक पांच मई को चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बंगलापारा मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाली युवती अनिमा साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अनिमा साहू मूलरूप से ग्राम सुरसी थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ की रहने वाली थी।

    इस घटना को लेकर मृतका के पिता ने बताया था कि उसकी लड़की एक साल से डांस एकेडमी बंगलापारा रायगढ़ में कथक डांस टीचर का काम कर रही थी। चार मई की रात अनिमा ने घरवालों से सामान्य बातचीत की थी। दूसरे दिन उन्हें अनिमा के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना मिली।

    एकतरफा प्रेम करता था शेष कुमार
    मृतका के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मृतका के परिजनों एवं सहेलियों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि अनिमा साहू को सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सूरजगढ़ निवासी शेष कुमार प्रधान 924) पसंद करता था और शादी करना चाहता था। लेकिन अनिमा उसे पसंद नहीं करती थी।

    मृतका ने परिजनों को बताई थी बात
    शेष कुमार प्रधान अनिमा को शादी के लिए लगातार परेशान कर प्रताड़ित करता था। इस बात की जानकारी अनिमा ने कई बार अपने माता-पिता व बहनों को दी। 4 मई को भी शेष कुमार और अनिमा के बीच काफी बातचीत हुई, जिससे परेशान होकर अनिमा आत्महत्या कर ली।

    13 मई को दर्ज हुई थी एफआईआर
    इस घटना के बाद चक्रधरनगर पुलिस ने 13 मई को आरोपी शेष प्रधान पर धारा 306 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। इसकी भनक लगते ही आरोपी शेष कुमार अपने निवास सूरजगढ़ से फरार हो गया। गिरफ्तारी से बचने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लगातार अपने रहने का ठिकाना बदल रहा था। पुलिस उसके रिश्तेदार और मुखबिरों से लगातार जानकारी लेकर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।

    ओडिसा में पकड़ा गया आरोपी
    चक्रधर नगर थाना प्रभारी प्रशांत प्रशांत राव को शुक्रवार को आरोपी के ग्राम जामगांव पुइतला बलांगीर (ओड़ीसा) में रहने की जानकारी मिली। पुलिस अधीक्षक को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर तत्काल चक्रधरनगर पुलिस की टीम ने बलांगीर ओडिशा में दबिश दी। आरोपी को एक घर में खाना बनाते समय ही हिरासत में लेकर उसके परिजनों को सूचना दी गई। आरोपी से पूछताछ कर गिरफ्तारी की संपूर्ण कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया।

    Related Posts

    AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    April 9, 2026

    बैंक सखी बन आशा एक्का ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, 5 करोड़ से अधिक का किया ट्रांजेक्शन

    April 9, 2026

    योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को समय पर मिले: वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    April 9, 2026

    कई जिलों में बनेंगी फोरलेन सड़कें, लोक निर्माण विभाग द्वारा 708 करोड़ स्वीकृत

    April 8, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 09 अप्रैल को अंबिकापुर में पंडित रविशंकर त्रिपाठी एवं शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का करेंगे अनावरण

    April 8, 2026

    भारत निर्वाचन आयोग ने ‘अंतर्राष्ट्रीय निर्वाचन आगंतुक कार्यक्रम-2026’ का शुभारंभ किया

    April 8, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/187
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    April 9, 2026

    बैंक सखी बन आशा एक्का ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, 5 करोड़ से अधिक का किया ट्रांजेक्शन

    April 9, 2026

    योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को समय पर मिले: वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    April 9, 2026

    कई जिलों में बनेंगी फोरलेन सड़कें, लोक निर्माण विभाग द्वारा 708 करोड़ स्वीकृत

    April 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.